बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जेडीयू ने की बड़ी कार्रवाई, पार्टी विरोधी गतिविधियों में 11 नेताओं को किया निष्कासित

पटना, 25 अक्टूबर 2025।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल 11 नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पार्टी ने इन सभी को पार्टी विरोधी आचरण और अनुशासनहीनता के आरोप में प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए निष्कासित कर दिया है।

जेडीयू प्रदेश महासचिव (मुख्यालय प्रभारी) चंदन कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र (पत्रांक 585/25, दिनांक 25 अक्टूबर 2025) में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान इन नेताओं द्वारा पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक आचरण के विपरीत कार्य किए जाने की शिकायतें मिली थीं। जांच के बाद इन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर करने का निर्णय लिया गया है।

निष्कासित नेताओं की सूची इस प्रकार है:

  • शैलेश कुमार, पूर्व मंत्री, जमालपुर (मुंगेर)
  • संजय प्रसाद, पूर्व विधायक, चकाई (जमुई)
  • श्याम बहादुर सिंह, पूर्व विधायक, बड़हरिया (सीवान)
  • रणविजय सिंह, पूर्व विधायक, बड़हरा (भोजपुर)
  • सुदर्शन कुमार, पूर्व विधायक, बरबीधा (शेखपुरा)
  • अमर कुमार सिंह, साहेबपुर कमाल (बेगूसराय)
  • डॉ. आसमा परवीन, महुआ (वैशाली)
  • लब कुमार, नवीनगर (औरंगाबाद)
  • आशा सुमन, कदवा (कटिहार)
  • दिव्यांशु भारद्वाज, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)
  • विवेक शुक्ला, जिरादेई (सीवान)

जेडीयू ने साफ किया है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो भी नेता या कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा से भटकते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

FB IMG 1761411513528


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading