भागलपुर के सैंडिश कंपाउंड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों और स्वीप आइकन आदर्श आनंद ने किया मतदान के प्रति प्रेरित

भागलपुर, 25 अक्टूबर 2025।विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत शनिवार को सैंडिश कंपाउंड ओपन थियेटर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निर्वाचन ऑब्जर्वर, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, एडीएम, डीआरडीए निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विशेष अतिथि के रूप में स्वीप आइकन आदर्श आनंद ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने मतदान के महत्व पर संदेश दिया।
सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र पर अवश्य जाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान दें।

जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को नैतिक मतदान की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    पूर्व रेलवे, मालदा मंडल ने नवंबर 2025 में स्क्रैप बिक्री से हासिल किए ₹2.56 करोड़
    • Luv KushLuv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025

    Continue reading
    बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में अब राज्य गीत और राष्ट्रगान अनिवार्य, शिक्षा विभाग की नई एडवाइजरी जारी

    Continue reading