बिहार TRE-4 को लेकर बड़ी अपडेट: जुलाई में जारी होगा नोटिफिकेशन, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से चर्चाओं में चल रही TRE-4 को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा संकेत दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री ने साफ कहा है कि TRE-4 की अधिसूचना जुलाई महीने में जारी कर दी जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार की प्राथमिकता योग्य शिक्षकों की समय पर नियुक्ति करना है, ताकि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्तर से इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर पहले ही आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं और विभागीय तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

TRE-4 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा, “जो छात्र-छात्राएं शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उन्हें अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विभाग और आयोग के बीच लगातार समन्वय किया जा रहा है। इसी आधार पर यह तय है कि जुलाई महीने में नोटिफिकेशन जारी होगा। इसमें किसी तरह का अगर-मगर नहीं है।”

इस घोषणा के बाद अभ्यर्थियों और कोचिंग संस्थानों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी TRE-4 को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लंबे समय से तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब आधिकारिक अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि, जब शिक्षा मंत्री से पदों की संख्या को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने फिलहाल स्पष्ट आंकड़ा बताने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार “पर्याप्त और उचित संख्या” में शिक्षकों की बहाली की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि अधिसूचना जारी होते ही पदों की संख्या, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां सार्वजनिक कर दी जाएंगी। विभाग किसी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं रखना चाहता।

गौरतलब है कि बिहार में पहले आयोजित TRE-1, TRE-2 और TRE-3 में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अब TRE-4 को लेकर भी युवाओं की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी होती है, तो राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा। फिलहाल अभ्यर्थियों की निगाहें अब जुलाई में जारी होने वाली आधिकारिक अधिसूचना पर टिकी हुई हैं।

  • ये भी पढ़े..

    प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संकल्प: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में एक सप्ताह चला जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने ली प्लास्टिक बहिष्कार की शपथ

    Share Add as a preferred…

    वायरल हथियारबंद वीडियो को लेकर बड़ा खुलासा, नवगछिया नहीं बल्कि नाथनगर का निकला मामला; FIR दर्ज, एक आरोपी जेल भेजा गया

    Share Add as a preferred…