मधुबनी। नरहिया थाना क्षेत्र में कार चालक के अपहरण मामले में पुलिस ने मात्र 5 घंटे के अंदर ही बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
ऐसे हुई घटना
30 अगस्त की रात करीब 11 बजे हिरपट्टी चौक से लौकही जाने वाली सड़क पर दुर्गा मंदिर के पास अपराधियों ने वैगनर कार चालक का अपहरण कर लिया और हथियार के बल पर चालक समेत कार को लेकर निर्मली की ओर फरार हो गए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फुलपरास के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। निर्मली थाना की मदद से टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 घंटे के अंदर ही कार और चालक को सुरक्षित बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इस प्रकार है—
- पिन्टु यादव, पिता-राजनारायण यादव, साकिन-ढांछिया, थाना-अंधरामठ, जिला-मधुबनी।
- परमेश्वर उर्फ पेट्रोल, पिता-भोला यादव, साकिन-ढांछिया, थाना-अंधरामठ, जिला-मधुबनी।
- रविन्द्र मंडल, पिता-महेश्वर मंडल, साकिन-ढांछिया, थाना-अंधरामठ, जिला-मधुबनी।
- राधे साह, पिता-बिरबल साह, साकिन-धरहरा, थाना-अंधरामठ, जिला-मधुबनी।
बरामदगी
- देशी कट्टा – 01
- जिंदा कारतूस – 03
पुलिस ने बताया कि मामले में नरहिया थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


