अररिया डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी गुड्डू यादव समेत 3 गिरफ्तार

अररिया। भरगामा थाना क्षेत्र के नवटोल धनेश्वरी वार्ड संख्या 13 में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में विष्णुदेव यादव और इंद्र कुमार यादव शामिल हैं।

जमीनी विवाद से बढ़ी रंजिश

पुलिस के मुताबिक, घटना 29 अगस्त की रात की है। गांव में 88 डिसमिल जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष के जयकुमार यादव को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने नयन यादव के घर में आग लगा दी, जिसमें जलकर उसकी मौत हो गई।

एफआईआर में 22 नामजद आरोपी

मृतकों के परिजनों के बयान पर भरगामा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें 22 नामजद और कई अज्ञात अभियुक्तों को आरोपी बनाया गया है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अररिया ने विशेष छापेमारी दल का गठन किया। गुप्त सूचना तंत्र, तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने तीन अभियुक्तों को धर दबोचा।

हथियार बरामदगी और बाकी आरोपियों की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने की कार्रवाई जारी है। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का छापेमारी अभियान लगातार चल रहा है।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    भागलपुर: समाजसेवी और जेपी आंदोलन के वरिष्ठ सेनानी बीरेंद्र नारायण सिंह उर्फ मनोज माइकल को महापौर बसुंधरा लाल ने दी श्रद्धांजलि

    Continue reading
    बिहार के हर जिला मुख्यालय में खुलेगी ओलंपिक अकादमी, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज शुरू; राज्य को IT और टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी भी तेज

    Continue reading