मालदा रेल मंडल की आरपीएफ को बड़ी सफलता, अवैध शराब तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, 81 हजार रुपये से अधिक की शराब जब्त

मालदा/भागलपुर,
रेलवे परिसर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मालदा रेल मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब की तस्करी करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों मामलों में आरपीएफ द्वारा करीब 81 हजार रुपये मूल्य की विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त की गई है।

यह कार्रवाई मालदा मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, श्री आशीष कुमार कुल्लू के पर्यवेक्षण में की गई।

सुल्तानगंज स्टेशन पर बड़ी खेप बरामद

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि 14 दिसंबर 2025 को सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13023 अप, हावड़ा–गया एक्सप्रेस की जांच के दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। तलाशी लेने पर उसके पास से

  • प्रीमियर व्हिस्की की 17 बोतलें (750 एमएल)
  • सुपीरियर व्हिस्की की 21 बोतलें (750 एमएल)
  • ऑफिसर्स चॉइस फ्रूट के 296 पाउच (180 एमएल)

बरामद किए गए। इस मामले में जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत ₹74,770/- आंकी गई है।

भागलपुर स्टेशन पर भी कार्रवाई

इसी क्रम में 13 दिसंबर 2025 को भागलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों ने ट्रॉली बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक अन्य व्यक्ति को रोका। जांच के दौरान उसके पास से

  • देशी मसालेदार शराब की 99 बोतलें (300 एमएल)

बरामद की गईं। इस जब्ती की अनुमानित कीमत ₹6,435/- बताई गई है।

IMG 20251214 WA0117

आबकारी विभाग को सौंपा गया मामला

दोनों मामलों को मिलाकर कुल ₹81,205/- मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जब्त शराब के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग, भागलपुर को सौंप दिया गया है।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि मालदा रेल मंडल द्वारा रेलवे परिसरों में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे की संपत्ति की रक्षा के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

  • Related Posts

    बिहार में SC-ST छात्रों की बदलेगी तकदीर! पटना से पूर्णिया तक बिछा ‘शिक्षा का किला’; कुमार रवि बोले- “अब पढ़ाई के साथ मिलेगा घर जैसा माहौल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कला प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! ‘भारतीय नृत्य कला मंदिर’ में नए सत्र का नामांकन शुरू; कथक, भरतनाट्यम से लेकर गिटार तक… अब घर बैठे निखारें अपना हुनर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading