बिहार : सरकारी नौकरी की प्रतियोगिता परीक्षाओं में बड़ी राहत: पीटी का शुल्क ₹100, मेन्स बिल्कुल निशुल्क

पटना, 16 अगस्त।स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लाखों युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी नौकरी की प्रतियोगिता परीक्षाओं में लगने वाला शुल्क अब न्यूनतम कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब किसी भी राज्य स्तरीय प्रारंभिक (पीटी) परीक्षा के लिए केवल ₹100 शुल्क लगेगा। वहीं, मुख्य (मेन्स) परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से अब कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

मुख्य बिंदु:

  • पीटी परीक्षा शुल्क मात्र ₹100
  • मेन्स परीक्षा पूरी तरह निशुल्क
  • सभी आयोगों पर लागू – बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग और केंद्रीय सिपाही चयन पर्षद
  • इस फैसले से लाखों युवाओं को सीधा लाभ होगा

सीएम नीतीश कुमार का बयान

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी इस ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी साझा की।
गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा:

“राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। शुल्क में छूट से प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं की भागीदारी और बढ़ेगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों पर से बोझ कम होगा और वे अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।”

रोजगार के अवसरों पर सरकार का फोकस

बिहार सरकार लगातार युवाओं के लिए रोजगार और सरकारी नियुक्तियों को लेकर बड़े फैसले ले रही है। यह घोषणा विशेष रूप से उन छात्रों और अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जिन्हें अब तैयारी करने में आर्थिक अड़चनें कम होंगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…