छठ पर्व पर रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: भागलपुर से सूरत तक आज चलेगी स्पेशल ट्रेन

भागलपुर, 29 अक्टूबर 2025। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एकतरफा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन भागलपुर से उधना (सूरत) के बीच चलेगी, जिससे प्रवासी यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पूर्व रेलवे के कोलकाता मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 09082 भागलपुर–उधना अनारक्षित स्पेशल आज 29 अक्टूबर की रात 10:50 बजे भागलपुर से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 9:00 बजे उधना पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन मार्ग में कुल 23 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर सहित पूर्वी रेलवे के कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष सेवा छठ पर्व पर बढ़ी यात्रियों की मांग को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है, ताकि यात्रियों को सुगम, तेज़ और विश्वसनीय यात्रा सुविधा मिल सके।

रेलवे का संदेश

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचें और टिकट संबंधित सभी औपचारिकताएँ पूरी करें, क्योंकि यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित (Unreserved) होगी।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    भागलपुर : कदवा में अपहरण–फिरौती केस का त्वरित खुलासा! कुछ ही घंटों में दोनों अपहृत सुरक्षित बरामद, पुलिस की बड़ी सफलता

    Continue reading
    बिहपुर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़! हथियार, कट्टा, कारतूस और मशीन बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

    Continue reading