कटिहार में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, नामी मक्का कारोबारी राजेश चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले से शुक्रवार सुबह बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र में आयकर विभाग ने मक्का के नामी व्यवसायी और इलाके की चर्चित हस्ती राजेश चौधरी के आवास सहित दर्जनों गोदामों पर एक साथ छापेमारी की है।

सूत्रों के अनुसार, इनकम टैक्स की टीम सुबह भारी सुरक्षा बल के साथ सेमापुर पहुंची और चौधरी के आवास व व्यावसायिक ठिकानों को घेर लिया। इसके बाद टीम ने दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजातों की गहन छानबीन शुरू की।

अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग चौधरी के घर के बाहर इकट्ठा हो गए और तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गईं।

इलाके में चर्चित नाम

राजेश चौधरी जिले के सबसे बड़े मक्का व्यापारियों में गिने जाते हैं। उनके कारोबारी नेटवर्क की पकड़ न सिर्फ कटिहार और आसपास के जिलों में, बल्कि दिल्ली तक फैली मानी जाती है। वे कारोबारी जगत के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी सक्रिय माने जाते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…