सारण पुलिस का बड़ा अभियान: 129 किलो गांजा, सोना-हीरा, नकदी और चार तस्कर गिरफ्तार

छपरा, २ अगस्त 2025“नशा मुक्त सारण” अभियान के तहत सारण पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 129 किलोग्राम गांजा, 199 ग्राम सोने-हीरे के आभूषण, 643 ग्राम चांदी, ₹89,520 नकद और कई महत्त्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई

दिनांक 31 जुलाई 2025 को रिविलगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव गोदना मठिया निवासी रमेन्द्र उर्फ रविन्द्र गिरी अपने घर और दुकान से गांजा की बिक्री और आपूर्ति कर रहा है। इस पर सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एएसपी सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और त्वरित छापामारी की गई।

दो ठिकानों से भारी मात्रा में बरामदगी

छापेमारी के दौरान:

  • रमेन्द्र उर्फ रविन्द्र गिरी की दुकान से तीन पॉलिथिन में गांजा बरामद हुआ।
  • घर के पीछे बने शौचालय के पास स्टील ड्रम और प्लास्टिक बोरे में छिपाकर रखा गया गांजा मिला।
  • मौके से धमेन्द्र गिरी को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में गांजा कारोबार की बात कबूलते हुए आरोपियों ने घर के भीतर छिपाकर रखे सामान की निशानदेही की। तलाशी के बाद टीम ने जो जब्त किया, वह इस नेटवर्क के आर्थिक साम्राज्य को उजागर करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. रमेन्द्र उर्फ रविन्द्र गिरी, गोदना मठिया, रिविलगंज, सारण
  2. धमेन्द्र गिरी, गोदना मठिया, रिविलगंज, सारण
  3. निक्की प्रसाद, चैनपुर, सिवान
  4. रविन्द्र प्रसाद उर्फ मुखिया, चैनपुर, सिवान

जब्त सामग्रियों की सूची

  • गांजा: कुल 129 किलोग्राम
  • सोने एवं हीरे के आभूषण: 199.300 ग्राम
  • चांदी के आभूषण: 643 ग्राम
  • नगद राशि: ₹89,520
  • बुलेट मोटरसाइकिल, 4 बैंक पासबुक/चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ATM कार्ड
  • जमीन के कागजात (अनुमानित मूल्य: ₹10 लाख)

कानूनी कार्रवाई और आगे की योजना

इस संबंध में रिविलगंज थाना कांड संख्या 253/25 दिनांक 01.08.25 को BNSS और NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • 112(2)(B)/111(3)/111(4)/111(6) BNSS
  • 20(B)(ii)(C)/27 NDPS Act

पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा नशे के कारोबार से अकूत संपत्ति अर्जित की गई है, जिसे अब BNSS की धारा 107 के तहत जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्पीडी ट्रायल के तहत जल्द से जल्द इस कांड में आरोपियों को कठोरतम सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

पुरस्कृत होगी छापेमारी टीम

इस सफलता में भाग लेने वाली छापामारी टीम को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। टीम में शामिल थे:

  • अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर
  • पुलिस उपाधीक्षक, यातायात
  • अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर
  • थानाध्यक्ष, रिविलगंज थाना
  • जिला आसूचना इकाई
  • विशेष बाइक गश्ती दल

पुलिस की अपील

सारण पुलिस ने सुधिजनों से अपील की है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान को सफल बनाने हेतु किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना गुप्त रूप से दें और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।


“नशा मुक्त सारण” अभियान में यह अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिससे नशे के अवैध कारोबार की जड़ें हिल गई हैं। सारण पुलिस की तत्परता और संगठित कार्रवाई ने साबित कर दिया है कि बिहार में नशे के व्यापार को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में एंड्रोमेडा इंडिया का जोनल ऑफिस शुरू, अब होम लोन से वाहन लोन तक सभी सेवाएं होंगी आसान

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, जिला प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया विराम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *