बड़ी खबर: नीतीश कुमार ने दिया बिहार के सीएम पद से इस्तीफा

इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर आ रही है, बिहार में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है . सीएम के राजभवन जाने को लेकर सीएम हाउस से राजभवन तक बैरिकेटिंग की गयी थी.सीएम नीतीश के साथ उनके दो मंत्री बिजेन्द्र यादव और संजय झा उनके साथ रहे।

आपको बता दें कि इससे पहले जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक में तमाम नेताओं ने किसी भी फैसले के लिए नीतीश को अधिकृत कर दिया था. जिसके बाद उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि जेडीयू के विधायकों के साथ-साथ बीजेपी के विधायक भी उनके साथ में रहेंगे. सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. बैरिकेटिंग लगा दिया गया है. पुलिस के अतिरिक्त बल तैनात किए जा चुके हैं. जैसे ही मुख्यमंत्री समर्थन पत्र देंगे, उसके बाद शपथ ग्रहण का समय भी तय कर दिया जाएगा।

 

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

Share Add as a preferred…

Continue reading