बड़ी खबर: भागलपुर छात्र प्रदर्शन हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 155 नामजद समेत 500 अज्ञात पर केस, 42 भेजे गए जेल

भागलपुर: छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर भागलपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए विस्तृत जानकारी जारी की है। पुलिस के अनुसार, तिलकामांझी चौक सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान कुछ उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

पुलिस का कहना है कि उपद्रवियों ने पुलिस बल, सरकारी वाहनों और अन्य सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। तिलकामांझी चौक स्थित तिलकामांझी राष्ट्रीय स्मारक को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस की तत्परता से बचा लिया गया। इस दौरान आम नागरिकों, पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों पर भी ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें कई लोगों को सामान्य चोटें आईं।

सीसीटीवी और सोशल मीडिया से हुई पहचान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। अब तक 155 नामजद और लगभग 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

58 हिरासत में, 42 भेजे गए न्यायिक हिरासत

बड़ी खबर: भागलपुर छात्र प्रदर्शन हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 155 नामजद समेत 500 अज्ञात पर केस, 42 भेजे गए जेल

पुलिस के मुताबिक अब तक 58 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 42 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि 16 लोगों को बंधपत्र पर रिहा किया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर लगातार छापेमारी की जा रही है।

25 सोशल मीडिया अकाउंट रडार पर

पुलिस ने दावा किया है कि हिंसा को बढ़ावा देने वाले करीब 25 सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित किए गए हैं। इनके खिलाफ साइबर थाना, भागलपुर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अन्य संदिग्ध अकाउंट्स की भी जांच जारी है।

भागलपुर पुलिस की अपील

भागलपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें, सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा करने से बचें और जिले में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

नोट: पुलिस द्वारा जारी यह विवरण प्रशासन का आधिकारिक पक्ष है। घटनाक्रम के संबंध में अन्य पक्षों के दावे या प्रतिक्रियाएं अलग हो सकती हैं।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद अर्जुन राय ने छोड़ी पार्टी, राजद की विचारधारा से भटकने का लगाया आरोप, बोले- अब लालू प्रसाद की नीतियों पर नहीं चल रही पार्टी

    Share Add as a preferred…

    TRE-4 नोटिफिकेशन पर बढ़ा दबाव, छात्र नेता बोले- 31 जुलाई तक विज्ञापन नहीं तो होगा आंदोलन

    Share Add as a preferred…