बिहार से बड़ी खबर: एक ही परिवार के चार लोगों मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां भूमि विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा। गोलीबारी की इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों को गोली लगी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

दरअसल, परबता थाना क्षेत्र के अगुवानी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पूर्व में जमीन विवाद को लेकर हुए केस को उठाने के विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान आरोपियों की तरफ से दर्जनों राउंड फायरिंग की गई।

गोलीबारी की इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों को गोली लगी है। गोली लगने से घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

 

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…