इस बच्ची की समझदारी के आगे बड़े-बड़े फेल हैं, देखिए कैसे अपने पापा को बनाया बेवकूफ, देखें वीडियो

लोग यह मानते हैं कि बच्चों में समझदारी थोड़ी कम होती है। इस कारण उन्हें कहीं अकेले नहीं भेजा जाता है कि कोई बच्चों को बहला-फुसला देगा। लेकिन यह बात कि बच्चे कम समझदार होते हैं, यह हर किसी पर लागू नहीं होता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हमने वायरल वीडियो देख लिया है। इस वीडियो को एक बार आप भी देख लेंगे तो आप भी यही कहेंगे। आइए आपको बताते हैं कि कैसे बच्ची ने अपने पापा को बेवकूफ बनाकर अपना फायदा किया।

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्ची अपने पापा के साथ कुर्सी पर बैठी हुई है। उसके सामने रखे टेबल पर आपको तीन बंद बोतल नजर आएंगे। इसके बाद बच्ची अपने पापा को तीनों बोतल हिलाकर दिखाती है जिसमें एक में से आवाज सुनाई देती है। इसके बाद वह तीनों बोतलों को इधर से उधर मूव करते हुए एक जगह रख देती है। इसके बाद वह अपने पापा से पूछती है कि किस बोतल से आवाज आई थी लेकिन उसके पहले उन्हें कुछ पैसे शर्त में लगाने के लिए कहती है। इसके बाद उसके पापा पैसे रख देते हैं और उस बोतल को चुनते हैं जिसमें से आवाज आती है। मगर वो गलत हो जाते हैं और हार जाते हैं। वीडियो के आखिर में बच्ची बताती है कि किसी भी बोतल से आवाज नहीं आ रही थी बल्कि उसने अपने एक हाथ में कुछ ऐसा रखा था जिसमें से आवाज आ रही थी।

https://www.instagram.com/reel/CzlUhS-xeA3/?utm_source=ig_web_copy_link

लोगों ने क्या किया कमेंट?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर nenu_introvertney_bro नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इंटेलिजेंट गर्ल। दूसरे यूजर ने लिखा- मैंने वीडियो को दूसरी बार देखा ताकि लड़की के हाथ को नोटिस कर सकूं। एक यूजर ने लिखा- किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। एक अन्य यूजर ने लिखा- कहां गए वो लोग जो बोलते हैं कि लड़कियों में दिमाग नहीं होता है।

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…