शिक्षक अभ्यर्थियों के भारी विरोध के बाद BPSC का बड़ा एलान, कहा- सभी विषयों का कट ऑफ जारी करेगा BPSC

बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए हुई परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप पर बिहार सरकार बैकफुट पर आती दिख रही है। शिक्षक अभ्यर्थियों के भारी विरोध के बाद बीपीएससी ने बड़ा एलान किया है। बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने कहा है कि जल्द ही सभी विषयों का कट ऑफ जारी किया जाएगा।

दरअसल, शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद से ही अभ्यर्थी इसमें गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे। रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने मंगलवार को पटना में बीपीएससी कार्यालय को घेर लिया और शिक्षकों की बहाली में हुए फर्जीवाड़े की जांच की मांग करने लगे। अभ्यर्थियों के भारी विरोध के बाद सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का कट ऑफ जारी करने का फैसला लिया है। बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने इसकी जानकारी दी है।

अतुल प्रसाद ने एक्स पर लिखा कि,

 “जब हम टीआरई जैसी बड़ी संख्याओं से निपट रहे हैं, तो अयोग्य लोगों को हटाने के लिए मल्टी लेयर फ़िल्टरिंग की आवश्यकता होती है। यही हो रहा है और इसीलिए सभी परिणाम सशर्त हैं। इस फ़िल्टरिंग से उत्पन्न होने वाली कोई भी रिक्ति एक या अधिक पूरक परिणामों से भरी जाएगी। बहुत जल्द हम सभी टीआरई पेपरों में कट ऑफ अंक घोषित करेंगे”।

  • ये भी पढ़े..

    8 वर्षों में 5,413 युवाओं को मिला कौशल प्रशिक्षण, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कौशल विकास योजना से बढ़ी रोजगार की राह

    Share Add as a preferred…

    बागमती-बूढ़ी गंडक नदी जोड़ परियोजना का लोकार्पण, मुख्यमंत्री बोले- किसानों और बाढ़ प्रबंधन को मिलेगा बड़ा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *