ईओयू की बड़ी कार्रवाई : सिवान के नगर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापा

पटना। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बुधवार को सिवान नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता अनुभूति श्रीवास्तव के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

तीन ठिकानों पर एक साथ तलाशी

ईओयू की टीम ने लखनऊ के गोमतीनगर, पटना के रुकनपुरा और सिवान नगर परिषद कार्यालय परिसर स्थित उनके ठिकानों पर कार्रवाई की। तलाशी अभियान में कई अहम दस्तावेज और संपत्ति संबंधी कागजात मिलने की बात सामने आई है।

71 लाख की अवैध संपत्ति का खुलासा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अभियंता श्रीवास्तव ने अपनी वैध आय से करीब 71 लाख रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित की है। जांच टीम आय के स्रोत और संपत्ति के ब्योरे की विस्तृत पड़ताल कर रही है।

पहले भी फंसे थे भ्रष्टाचार के मामले में

यह पहली बार नहीं है जब अनुभूति श्रीवास्तव भ्रष्टाचार के मामले में फंसे हैं। वर्ष 2021 में भी उनपर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ था और वह निलंबित किए गए थे। हाल ही में निलंबन समाप्त होने के बाद उन्हें सिवान में नगर कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी।

फिर आरोप, फिर कार्रवाई

नई पोस्टिंग के बाद दोबारा उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा, जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई ने यह छापेमारी की है। फिलहाल ईओयू की टीम तीनों ठिकानों पर जब्त दस्तावेजों और संपत्ति का आकलन कर रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…