बिहार में एनएच पर बेतरतीब वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 7 महीने में 1.73 लाख चालान, 26 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला

पटना, 30 अगस्त।बिहार के राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जनवरी से जुलाई 2025 तक यानी महज सात महीनों में 1 लाख 73 हजार 143 लोगों का चालान काटा गया। इस दौरान 26 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

सबसे ज्यादा ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई

ट्रैफिक विभाग के अनुसार, चालान की सबसे बड़ी वजह ओवर स्पीडिंग रही। इसके अलावा सीट बेल्ट नहीं लगाना, गलत ओवरटेकिंग करना और अन्य ट्रैफिक नियमों की अनदेखी भी प्रमुख कारण रहे। अधिकारियों का मानना है कि इसी तरह की लापरवाहियां सड़क हादसों में इजाफा कर रही हैं।

सड़क हादसों को 50% तक घटाने का लक्ष्य

एडीजी (यातायात) सुधांशु कुमार ने बताया कि वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 50 प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

हाईवे पर सख्त पेट्रोलिंग

बिहार के 3 हजार किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों पर आधुनिक तकनीक से लैस पेट्रोलिंग वाहनों की तैनाती की गई है। इन वाहनों से ओवरस्पीडिंग और अन्य नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

जल्द ही 58 और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन इस अभियान में शामिल किए जाएंगे। हर पेट्रोलिंग वाहन को एक निश्चित दूरी पर निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी।

जीपीएस से होगी निगरानी

पेट्रोलिंग वाहनों में जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) लगाया जा रहा है। इससे यह पता चल सकेगा कि कौन सा वाहन किस इलाके में गश्त कर रहा है। जरूरत पड़ने पर ऐसे वाहनों को पटना स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सीधे निर्देश भेजे जाएंगे। अपनी सीमा से बाहर जाने वाले वाहनों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।


 

  • Related Posts

    “राज्यसभा उपसभापति पद पर बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार की संभावित नियुक्ति पर सियासी हलचल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया, अमित शाह और वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading