जदयू द्वारा निकाली गई साइकिल जागरूकता रैली, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर किया गया जनजागरण

भागलपुर जिले के पीरपैंती में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बुधवार को एक साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। इस जनजागरण रैली में जदयू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली की शुरुआत जदयू कार्यालय, पीरपैंती से हुई और यह शेरमारी, सुंदरपुर तथा हॉस्पिटल मोड़ होते हुए पुनः जदयू कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान माइक के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम, पता और उम्र से संबंधित विवरणों की सही-सही जांच एवं सुधार के लिए प्रेरित किया गया।

प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने जानकारी दी कि यह अभियान पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे समय रहते अपने दस्तावेजों की जाँच करवा लें, ताकि आगामी चुनावों में किसी को भी मतदान के अधिकार से वंचित न रहना पड़े।

इस अवसर पर महिला जदयू की जिला अध्यक्ष सोनी कुमारी, संदीप कुमार, गोपाल कुमार सहित कई प्रमुख जदयू कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।

यह रैली क्षेत्र में मतदाता जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास के रूप में देखी जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर बवाल: लाठीचार्ज से पहले SP का वीडियो वायरल, बोले- ‘पीछे हटे तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ूंगा’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *