भागलपुर : भोलानाथ फ्लाईओवर बना मुसीबत, गंदा पानी घरों में घुसा, मौके पर पहुंचे विधायक रोहित पांडे

भागलपुर। भोलानाथ फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पिछले तीन वर्षों से जारी है, लेकिन अब यह परियोजना इलाके के लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। निर्माण स्थल के पास नाले का गंदा पानी आसपास के घरों में घुसने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

आवागमन ठप होने और जलजमाव से परेशान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। सूचना मिलने पर नगर विधायक रोहित पांडे मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

निर्माण कंपनी को लगाई फटकार

विधायक ने पुल निर्माण कर रही एजेंसी के अधिकारियों को बुलाकर वैकल्पिक रास्ता और जल निकासी की व्यवस्था तुरंत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

जेसीबी से कराई गई सफाई

स्थिति को संभालने के लिए मौके पर जेसीबी लगाकर सड़क और नालियों की सफाई कराई गई, जिससे जलजमाव कम हुआ।

विधायक रोहित पांडे ने कहा कि फ्लाईओवर पूरा होने से दक्षिणी भागलपुर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, लेकिन निर्माण के दौरान जनता की समस्या का समाधान प्राथमिकता पर होना चाहिए।

फिलहाल लोगों को आश्वासन दिया गया है कि आगे ऐसी परेशानी नहीं होगी और वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    BPSC 70वीं परीक्षा में दरभंगा की बेटी का कमाल: प्रिया यादव बनीं SDM, पूरे बिहार में हासिल की 10वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    सुल्तानगंज में युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पीटा

    Share Add as a preferred…