भागलपुर में भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह के बाउंसर का कटा 5000 रुपये का चालान; कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचीं भोजपुरी अदाकारा

भागलपुर: कार्यक्रम में भाग लेने भागलपुर पहुंचीं भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह के बाउंसरों द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर भागलपुर ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काटा दिया घटना तब हुई जब पटना से आई सिक्योरिटी टीम अक्षरा सिंह को लाने के लिए होटल जा रही थी ।

तिलकामांझी चौक पर उनकी सिक्योरिटी टीम की सफेद स्कार्पियो ने सिग्नल का उल्लंघन किया। इस पर यातायात पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान ड्राइवर व उसके बगल में बैठे गार्ड को बिना सीट बेल्ट लगाये पाया गया। इस पर यातायात पुलिस ने गाड़ी को साइड में लगाने को कहा और सिग्नल तोड़ने व सीट बेल्ट नहीं लगाने के जुर्म में चालान कटाने की बात कही।

अंदर बैठे बाउंसरों ने अपना परिचय भी दिया पर पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। इंस्पेक्टर सौम्य प्रियदर्शी ने उनका 5000 रुपये का चालान काटा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *