भोजपुर: लव मैरिज से नाराज़ भाइयों ने की सगे भाई की चाकू से हत्या, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

आरा, 20 जुलाई 2025: भोजपुर जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत भलुहीपुर मीराचक मोहल्ला में रविवार की शाम पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद मुन्ना, पिता स्व. जमालुद्दीन, के रूप में हुई है, जो पेशे से वाहन मिस्त्री थे।

पुलिस के अनुसार, घटना प्रेम विवाह को लेकर उपजे पारिवारिक तनाव का परिणाम है। मृतक ने दो वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की रहने वाली खुशी परवीन से प्रेम विवाह किया था। खुशी पहले से शादीशुदा थी और उसकी एक बेटी भी है। इस विवाह से परिवार में नाराज़गी थी।

खुशी परवीन ने बताया कि रविवार सुबह मुन्ना अपने पैतृक घर मीराचक आए थे। शाम में उनके छोटे भाई सिकंदर ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। मुन्ना के सीने और गर्दन पर कई बार चाकू मारा गया। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हत्या में शामिल बड़े भाई सोनी अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि छोटा भाई मो. सिकंदर फरार है। टाउन थाना पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

मृतक की पत्नी, मां जरीना खातून और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहम्मद मुन्ना तीन भाइयों और तीन बहनों में चौथे नंबर पर थे।

पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण पारिवारिक विवाद और लव मैरिज से जुड़ी नाराज़गी प्रतीत होती है। मामले की जांच जारी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पूर्वी चंपारण में अवैध कारतूस बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 500 से ज्यादा कारतूस बरामद कर 4 आरोपियों को दबोचा

    Share Add as a preferred…

    ‘पार्टी तो बनती है’ पर खान सर का दिखा अलग अंदाज, काला चश्मा लगाकर छात्रों संग जमकर किया डांस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *