चंदन मिश्रा हत्याकांड में ‘भाईजान’ की एंट्री: पटना से गिरफ्तार, विधायक बनने का था सपना

पटना। पारस अस्पताल में हुए चर्चित गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड की गुत्थी तेजी से सुलझ रही है। बिहार एसटीएफ ने शनिवार रात को कोलकाता के आनंदपुर से इस केस के मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह को दबोच लिया। उसके साथ सचिन सिंह, हरीश सिंह, युनूस खान और एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया।

लेकिन अब इस केस में एक नया मोड़ सामने आया है—जांच में सामने आया है कि इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड निशु खान उर्फ भाईजान है, जिसे पुलिस ने पटना स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

समनपुरा से थी शूटर्स की एंट्री और एग्जिट

पुलिस सूत्रों के मुताबिक निशु खान समनपुरा इलाके का रहने वाला है, जो पारस अस्पताल से सटा हुआ क्षेत्र है। शूटर्स ने चंदन मिश्रा की हत्या को अंजाम देने के लिए समनपुरा की गलियों से ही एंट्री ली थी और वारदात के बाद उसी रास्ते से फरार हो गए थे। निशु ने न सिर्फ उन्हें लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया, बल्कि सुपारी कनेक्शन भी सेट किया।

जेल में बंद शेरू से किया था कॉन्टैक्ट

जांच में सामने आया है कि निशु खान ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी शेरू के साथ डील कर शूटर्स को सुपारी दिलाई थी। फिर तौसीफ उर्फ बादशाह समेत अन्य अपराधियों को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी गई।

खुद को बताता था ‘भाईजान’, विधायक बनने का था सपना

निशु खान खुद को सोशल मीडिया पर ‘भाईजान’ कहता था और भावी विधायक के तौर पर प्रचार करता था। उसने कई राजनीतिक कनेक्शन भी बना रखे थे ताकि उसका “विधायक बनने का सपना” हकीकत बन सके। रील्स और पोस्टर में वह खुद को जनसेवक की छवि में दिखाता था।

पूछताछ में कई राज खुले

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक निशु खान की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड की पूरी साजिश और उसकी कार्य योजना पुलिस के सामने स्पष्ट हो चुकी है। उससे अभी पूछताछ जारी है और पुलिस को इस मामले में और भी बड़ी गिरफ्तारी की उम्मीद है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *