योजना एवं विकास मंत्री बने भगवान सिंह कुशवाहा, कहा- जल्द निकलेगी बहाली

भगवान सिंह कुशवाहा ने सोमवार को बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें शुक्रवार को ही जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा था, लेकिन राजनीतिक व्यस्तताओं के कारण वह आज मंत्रालय पहुंचे।

मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि वह रविवार से ही विभागीय कार्यों और योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना एवं विकास विभाग राज्य की विभिन्न योजनाओं और खर्च से जुड़ा अहम विभाग है और वह पहले से भी इस विभाग से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं।

नौकरी और बहाली को लेकर बड़ा बयान

भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में नियुक्तियां होनी बाकी हैं और लंबे समय से बेरोजगार युवा बहाली का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सरकार को भेजी गई रिक्तियों की समीक्षा की जाएगी और जल्द से जल्द बहाली प्रक्रिया आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नौकरी और रोजगार से जुड़े सवालों को वह पहले भी विधानसभा और विधान परिषद में उठा चुके हैं। उस समय बहाली जल्द निकालने की बात कही गई थी, लेकिन प्रक्रिया में देरी हुई।

अधिकारियों को दिखानी होगी तत्परता

मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी मंशा रही है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी और रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी।

भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि राज्य में नौकरियों की कमी नहीं है, जरूरत केवल समय पर वैकेंसी निकालने और प्रक्रिया पूरी करने की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब सरकार तैयार है, तो अधिकारियों को भी तेजी और गंभीरता के साथ काम करना होगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जो बहालियां अब तक लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने की कोशिश की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला सेतु पर वायरल रीलों को लेकर प्रशासन सख्त, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…