भागलपुर में नए साल की सबसे बड़ी DJ नाइट, 31 दिसंबर को V गार्डन में म्यूजिक-लाइट्स के साथ होगा धमाकेदार स्वागत

भागलपुर। साल 2025 को विदा करने और नए साल 2026 का जोरदार स्वागत करने के लिए भागलपुर पूरी तरह तैयार है। 31 दिसंबर की रात शहर में साल की सबसे बड़ी न्यू ईयर स्पेशल DJ नाइट का आयोजन किया जा रहा है, जहां म्यूजिक, रंग-बिरंगी लाइट्स और नॉन-स्टॉप मस्ती के साथ नए साल का जश्न मनाया जाएगा।

यह भव्य आयोजन गोरहट्टा चौक से सिकंदरपुर पानी टंकी के बीच स्थित V गार्डन मैरिज हॉल में होगा। आयोजकों के अनुसार, DJ नाइट में हाई-एनर्जी म्यूजिक, शानदार साउंड सिस्टम और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि युवाओं के साथ-साथ पार्टी लवर्स को यादगार अनुभव मिल सके।

आयोजकों का कहना है कि यह न्यू ईयर पार्टी खास तौर पर दोस्तों के साथ जश्न मनाने वालों के लिए डिजाइन की गई है। डांस फ्लोर पर लगातार बजते म्यूजिक के बीच लोग पुराने साल को अलविदा कहेंगे और नए साल की नई एनर्जी के साथ स्वागत करेंगे।

एंट्री पास और बुकिंग की जानकारी
न्यू ईयर DJ नाइट के लिए एंट्री पास भी किफायती रखे गए हैं।
सिंगल पास की कीमत 300 रुपये तय की गई है, जबकि कपल पास 600 रुपये में उपलब्ध होगा। पास बुकिंग के लिए इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 7250130183 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सिकंदरपुर पानी टंकी के पास स्थित जंगली जंक्शन रेस्टोरेंट पर जाकर भी पास प्राप्त किए जा सकते हैं।

मीडिया पार्टनर भी जुड़े
इस शानदार न्यू ईयर इवेंट के मीडिया पार्टनर के रूप में और जुड़े हैं, जो आयोजन को व्यापक कवरेज देंगे।

आयोजकों ने अपील की है कि सीमित पासों को देखते हुए लोग समय रहते अपनी बुकिंग करा लें। 31 दिसंबर की रात भागलपुर में जहां म्यूजिक, मस्ती और जश्न होगा, वहीं V गार्डन न्यू ईयर सेलिब्रेशन का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनने जा रहा है।

  • Related Posts

    भागलपुर में साइबर फ्रॉड: BAU के क्षेत्रीय अधीक्षक को ‘मीशो’ वाला बनकर लगाया 1.08 लाख का चूना; कहा- कैश ऑन डिलीवरी बंद है, ऑनलाइन पेमेंट करें

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सबौर स्टेशन पर ओवरब्रिज की मांग: जिप अध्यक्ष ने मालदा DRM को लिखा पत्र; बोले- उत्तर और दक्षिण में हैं कई कॉलेज, छात्रों को होती है फजीहत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading