
मुंगेर,20 जुलाई 2025 — लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की नव संकल्प महासभा के दौरान भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा भी मंच पर मौजूद रहे।
माना जा रहा है कि मिथुन यादव के पार्टी में शामिल होने से भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में लोजपा (रा) को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी।


