भागलपुर : बाइक चोरी के शक में युवक की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भागलपुर: बाइक चोरी के शक में कोतवाली थाना क्षेत्र के खलीफाबाग चौक पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। जानकारी के अनुसार, युवक को बाइक के पास संदिग्ध हालत में देख स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और बिना किसी जांच के उसकी पिटाई शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से बचाते हुए हिरासत में ले लिया। युवक ने खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस और भीड़ से माफी मांगी।

फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है, और मामले की जांच जारी है। पुलिस द्वारा इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी, जबकि यह घटना भीड़ की ओर से किए गए अत्यधिक गुस्से और बिना किसी सटीक जांच के परिणामस्वरूप घटी है।

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *