भागलपुर : महादलित नाबालिग से दरिंदगी व इलाज में लापरवाही के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया पुतला दहन

भागलपुर, 2 जून 2025: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र में महादलित समुदाय की 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और फिर पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में इलाज में हुई कथित लापरवाही के विरोध में भागलपुर में जिला महिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस कमिटी ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का पुतला दहन किया।

यह विरोध प्रदर्शन कचहरी चौक पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

“यह घटना सरकार की नाकामी का प्रमाण” – कोमल सृष्टि

कार्यक्रम की अगुवाई कर रहीं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल सृष्टि ने कहा, “एक दलित बच्ची के साथ दरिंदगी और फिर उसे इलाज के लिए भटकते रह जाना, यह बेहद शर्मनाक और अमानवीय है। अगर समय पर उसे इलाज मिल गया होता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।”

उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराध यह दर्शाते हैं कि बिहार सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल हो गई है। “पीएमसीएच की लापरवाही ने अस्पताल व्यवस्था की सच्चाई जनता के सामने ला दी है,” उन्होंने जोड़ा।

कई नेताओं ने की भागीदारी

इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, आरती सिंह, खुशबू मांझी, अर्चना सिंह, खुशबू देवी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, बड्डू खान, नियाज इब्राहिम, वकी शम्स, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, विजय कुमार, डब्लू मलिक, सादिक हसन, नंद गोपाल, असफाक अंसारी और मो. फिरोज सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

जनता में आक्रोश, विपक्ष मांग रहा जवाबदेही

इस घटना को लेकर राज्यभर में विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों द्वारा सरकार से जवाबदेही की मांग की जा रही है। महिला कांग्रेस की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और इलाज में लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगी कृषि योजनाओं की जानकारी

    Share Add as a preferred…

    तिनटंगा करारी को गोपालपुर अंचल से जोड़ने की दिशा में पहल तेज, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर जिला प्रशासन सक्रिय

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *