भागलपुर : कल्याण ज्वेलर्स में चोरी करते महिला धराई

भागलपुर। तिलकामांझी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में आभूषण चोरी करते महिला को वहां के स्टाफ ने पकड़ लिया। इसकी लिखित शिकायत तिलकामांझी थाने में भी की गई है।

आभूषण दुकान में महिला को कान की बाली चोरी करते हुए स्टाफ ने देखा और रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना की सूचना दुकान के मैनेजर को भी दी गई। पटना स्थित आभूषण दुकान में चोरी करती महिला का वीडियो वायरल हुआ था। कल्याण ज्वेलर्स के स्टाफ ने उक्त वीडियो से इस महिला का मिलान किया तो पता चला कि वही महिला यहां चोरी कर रही थी। पूछताछ में महिला अपना नाम और पता सही नहीं बता रही थी। उसने पहले बताया कि वह लखीसराय की रहने वाली है। बाद में अपना घर मुंगेर बताने लगी। तिलकामांझी थानेदार ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले स्वर्णिका ज्वेलर्स में भी महिला आभूषण चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

पूरी वारदात को दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को स्टाफ देख रहा था। पूरी वारदात को जैसे ही उन्होंने देखा तो महिला चोर को रुकने का इशारा किया। लेकिन, दोनों महिला चोर भागने लगी। इसके बाद दुकान वालों ने एक महिला चोर को धर दबोचा। जबकि, दूसरा महिली भागने में कामयाब रही। इधर, दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। मामले को लेकर दुकान के स्टाफ प्रमोद ने बताया कि दो महिला कस्टमर बनकर आई थी। उन्होंने गहने दिखाने को कहा स्टाफ गहने दिखाने लगे। इसी दौरान महिला ने कान के सोने की बाली को अपने कान में पहन लिया और जाने लगी।

भागने में कामयाब रही एक महिला

स्टाफ सीसीटीवी फुटेज को देख रहा था। इसी दौरान उसकी नजर महिला पर पड़ी। उसे रुकने का इशारा किया, तो वह भागने लगी। एक महिला भागने में कामयाब रही। उन्होंने आगे बताया कि पटना के कल्याण ज्वेलर्स में भी यही महिला ने एक सप्ताह पहले चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज और फोटो मिलने के बाद महिला की पहचान हुई है। इधर, मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

 

  • Related Posts

    सुल्तानगंज में अडानी के मेरीन ड्राइव प्रोजेक्ट ऑफिस में सीपीआर व फर्स्ट एड प्रशिक्षण, 25 कर्मचारियों को दी गई जीवन रक्षक ट्रेनिंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर स्टेशन पर बड़ा खुलासा: RPF की कार्रवाई में ₹1 करोड़ के गहने और नकदी बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading