भागलपुर : जगदीशपुर में नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक

भागलपुर : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के योगीवीर गांव में शराबबंदी को लेकर ऑपरेशन नवचेतना तहत नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमें जगदीशपुर थानाध्यक्ष गणेश कुमार के नेतृत्व में पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ सभा किया गया।जिसमें सभी लोगों ने नशा नहीं करने का और महुआ दारू नहीं बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान थानाध्यक्ष गणेश कुमार, एवं सब इंस्पेक्टर रामचंद्र यादवऔर जनप्रतिनिधियों ने नशा करने से होने वाले हानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दिये।साथ ही गांव के महिलाओं ने भी नशामुक्ति को सफल बनाने के लिए प्रशासन को साथ देने की बात कहीं।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम मंडल, 9 नंबर के वार्ड सदस्य सहित कई लोग मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर एयरपोर्ट विस्तार पर बढ़ी उम्मीद, एएआई ने बिहार सरकार को सौंपी व्यवहार्यता रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…