भागलपुर: तीन नशेड़ियों को पकड़ा, 11 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद

स्थानीय लोगों ने जोगसर थाना को सौंपा, सभी आरोपी मधेपुरा के निवासी

भागलपुर, 03 जुलाई 2025:जिले के जोगसर थाना क्षेत्र में बुधवार को तीन नशेड़ियों को प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को पकड़कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास से 11 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार, रिशु कुमार और अनुपम कुमार के रूप में हुई है। तीनों मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इन लोगों को सीएमएस मैदान के पास संदिग्ध गतिविधियों के दौरान पकड़ा गया।

जोगसर थानाध्यक्ष कृष्णनंदन कुमार सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बरामद कफ सीरप की जांच कराई जा रही है और इनके आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।


 

  • Related Posts

    नशे के सौदागरों पर ‘मानवाधिकार’ का प्रहार! भागलपुर में पुलिस और जनता ने मिलाया हाथ; एक कॉल पर सलाखों के पीछे होंगे ड्रग पेडलर्स

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना में LPG को लेकर हंगामा, गैस एजेंसी ने लगाया डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *