भागलपुर में महिला को गोली मारकर जख्मी किया गया, मायागंज अस्पताल में चल रहा इलाज

घोघा थाना क्षेत्र की घटना, परिजनों ने घरेलू विवाद की जताई आशंका

भागलपुर, 03 जुलाई 2025:घोघा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक महिला श्वेता आर्या उर्फ ममता को गोली मार दी गई। घायलावस्था में उन्हें पति प्रभाष मंडल और अन्य परिजनों की मदद से मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गोली उनके पैर में लगी है और फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि रिश्ते में देवर लगने वाले एक व्यक्ति ने शराब के नशे में उन्हें गोली मारी। हालांकि, पीड़िता ने पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि शिकायत करने पर आरोपी उनके परिवार को नुकसान पहुँचा सकता है।

पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना मिली है, लेकिन लिखित शिकायत नहीं होने के कारण विधिसम्मत कार्रवाई फिलहाल नहीं की जा सकी है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच की जा रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    खजाना खाली, घोटाले भारी! तेजस्वी बोले- CMO तक पहुंचा टेंडर घोटाले का नेटवर्क

    Share Add as a preferred…

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *