भागलपुर: आयकर विभाग का इन्वेस्टिगेशन विंग आउटरीच प्रोग्राम आयोजित, हाई रिस्क रिफंड और बोगस क्लेम पर हुई विस्तृत कार्यशाला

भागलपुर, 23 दिसंबर 2025। स्मार्ट सिटी भागलपुर के इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) के सभागार में मंगलवार को आयकर विभाग की ओर से इन्वेस्टिगेशन विंग आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान टैक्स से जुड़े गंभीर और संवेदनशील मामलों को लेकर एक विशेष कार्यशाला भी आयोजित की गई।

कार्यशाला में हाई रिस्क रिफंड केसेज, सेक्शन 80GGC के तहत बोगस क्लेम, फर्जी सीएसआर क्लेम और बोगस एग्रीकल्चर इनकम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयकर विभाग के अधिकारियों ने इन मामलों में होने वाली गड़बड़ियों, जांच प्रक्रिया और सावधानियों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में ने शिरकत की। इस अवसर पर आयकर विभाग के वरीय अधिकारियों द्वारा जिला पदाधिकारी और नगर आयुक्त को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

भागलपुर में पहली बार हुआ ऐसा कार्यक्रम
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि भागलपुर में यह पहली बार है, जब आयकर विभाग द्वारा इस तरह का आउटरीच प्रोग्राम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला से चिकित्सकों, वकीलों, टैक्स प्रैक्टिशनर्स के साथ-साथ जिले के सभी डीडीओ को कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक जानकारियां प्राप्त हुई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आयकर विभाग को एक ऐसी मजबूत और सरल प्रणाली विकसित करने की आवश्यकता है, जिससे कोई भी करदाता आसानी से अपने टैक्स की गणना कर सके और बिना किसी परेशानी के इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर सके।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर आयुक्त के साथ आयकर विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आउटरीच प्रोग्राम का उद्देश्य करदाताओं में जागरूकता बढ़ाना, गलत दावों पर रोक लगाना और पारदर्शी टैक्स प्रणाली को मजबूत करना है।

आयकर विभाग ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि कर अनुपालन को बढ़ावा मिले और टैक्स व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

  • Related Posts

    दिल्ली में नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी! होम केयर ड्यूटी के दौरान किया दुष्कर्म; जामताड़ा में फूटा गुस्सा, छात्राओं का भारी प्रदर्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार को मिल सकता है नया राज्यपाल, 12 मार्च को पटना पहुंच सकते हैं सैयद अता हसनैन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading