भागलपुर : मसाढ़ू-ममलखा गंगा किनारे से किन्नर का शव बरामद

भागलपुर : सबौर थाना क्षेत्र के मसाढ़ू-ममलखा गंगा घाट किनारे गंगा के पानी से एक किन्नर का शव पुलिस ने मंगलवार की दोपहर बाद बरामद किया। स्थानीय लोगों ने गंगा के पानी में शव को बहते हुए देखा तब इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव का पहचान करने में जुट गई है। किन्नर की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास लग रही है।

किन्नर ने ब्लू कलर की जींस, पैंट और जूता पहन रखा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव देखने से तीन दिन पुराना लग रहा है, जो कहीं और से बह कर आया है। हालांकि उसके शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं पाए गए। सबौर थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने कहा कि शव को पानी से निकला गया है। किन्नर की पहचान नहीं हो पायी है पहचान की जा रही है। पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए शव को रखा जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में अवैध गैस गोदाम पर बड़ा खुलासा, मापी से पहले रातोंरात तोड़ा गया गोदाम और हटाए गए सिलेंडर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में मोहर्रम की 11वीं तारीख पर निकला अलम का जुलूस, इमाम हुसैन की शहादत को किया गया याद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *