भागलपुर: स्वर्णिका ज्वेलर्स से रंगदारी मांगने वाला आरोपी पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार, SIT ने की त्वरित कार्रवाई

भागलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णिका ज्वेलर्स के मालिक को 22 जून 2025 को एक अज्ञात शख्स ने मोबाइल नंबर 9798886327 से फोन कर रंगदारी की मांग की थी। ज्वेलर्स मालिक द्वारा रंगदारी देने से इनकार करने पर उसे जान से मारने और लूट की धमकी दी गई थी। इस गंभीर मामले में कोतवाली थाना में सं-73/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

SSP के निर्देश पर गठित SIT ने की त्वरित कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर नगर थाना-01 के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विराज आनंद को पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व मेडिकल छात्र निकला आरोपी, ऑनलाइन जुए में डूबा था कर्ज में

जांच में सामने आया कि विराज आनंद पूर्व में मेडिकल का छात्र रहा है, लेकिन ऑनलाइन जुआ और निजी खर्चों के चलते वह भारी कर्ज में डूब गया। कर्ज चुकाने के लिए वह पटना, सहसराम, पूर्णिया, बक्सर समेत बिहार के कई जिलों के ज्वेलर्स को फोन कर रंगदारी मांगता था

भागलपुर मामले में उसने मधेपुरा के कुख्यात उच्चाकर्षण यादव का नाम लेकर धमकी दी, ताकि पीड़ित जल्दी पैसे दे दे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी ने अन्य मामलों में भी इसी तरह की धमकी देकर उगाही की कोशिश की थी।

बरामद सामग्री और आगे की कार्रवाई

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से:

  • एक मोबाइल फोन (जिससे कॉल की गई थी)
  • चेकबुक
  • आधार कार्ड
  • एचडीएफसी बैंक का एटीएम कार्ड

बरामद किया गया है। आरोपी ने अपना पता सिघेश्वर थाना क्षेत्र, जिला मधेपुरा बताया है।

SIT कर रही है गहराई से जांच

जांच कर रही SIT में शामिल हैं:

  • कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार
  • एसआई नितिन कुमार, राहुल कुमार, अमय कुमार
  • सिपाही शशिकांत और कमलेश कुमार

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा हुआ था या अकेले ही इस तरह की घटनाएं अंजाम देता था। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, अगले वर्ष उनके नाम पर बनेगा भव्य पार्क

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *