भागलपुर : नवगछिया में पुलिस पर हमला करने के आरोपी ने किया सरेंडर

भागलपुर : नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के चापर गांव में सरस्वती पूजा के मौके पर शराब के नशे में अश्लील गानों पर गोली फायरिंग करने और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले के एक अभियुक्त ने पुलिस के दबाव के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

नवगछिया एसपी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बिना लाइसेंस के चापड़ गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन कर नाच गाना और कुछ लोगों के द्वारा शराब के नशे में हर्ष फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आर्केस्ट्रा बंद करने के अनुरोध के बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर हमला बोल दिया गया था। जिसको लेकर रंगरा थाना में मामला दर्ज किया गया था। इसी के तहत आरोपी सुबोध यादव पिता परशुराम यादव के घर पर पुलिस का दबाव पड़ने पर गिरफ्तारी के भय से उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। इस मौके पर एसपी द्वारा बताया गया कि एसडीपीओ के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की जा रही थी। जिसके बढ़ते दबाव से यह आत्मसमर्पण किया गया है।

  • Related Posts

    सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण-2026 को लेकर पटना में क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में राष्ट्रीय किसान मेला–सह–प्रदर्शनी 16 से 18 मार्च तक, तैयारियाँ अंतिम चरण में

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *