भागलपुर :प्रोजेक्ट प्रकृति के तहत वी केयर द्वारा पेड़ों के दीमक की हुई सफाई

भागलपुर : हमारी संस्था वी केयर द्वारा आज प्रोजेक्ट प्रकृति मुहिम के तहत भागलपुर के हृदय स्थल जयप्रकाश उद्यान में दो दर्जन पेड़ो में लगी हुई दीमक की सफाई कर उसे चुना में कीटनाशक दवा मिला रंगने का कार्य किया गया जिससे कि पेड़ो में दीमक न लगे और लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाए।अध्यक्ष नितेश चौबे ने बताया कि संस्था द्वारा इस साल अबतक 100 पेड़ों को बचाने का कार्य किया जा चुका है साथ ही भागलपुरवासियो से भी प्रत्येक सप्ताह इस मुहिम में जुड़ने की अपील किया जो की जून माह तक हर सप्ताह चलेगा।इस प्रकृति अभियान में शिक्षक दंपति मनोज कुमार,प्रो.सीता भगत,नीरज खेतान,अनूप अग्रवाल,मनोज गुप्ता ने इस मुहिम को चलाने के लिए संस्था को आर्थिक सहयोग प्रदान किया।इस मुहिम में उपाध्यक्ष कुश मिश्रा,सचिव नितेश पांडेय,लव,अभिषेक गोस्वामी,रवि बसाक,रिशांत श्रीवास्तव,आयुष सिंह,सुमित,विनीत राय,नितेश साह आदि सदस्यों ने हिस्सा लिया।

  • ये भी पढ़े..

    20 साल बाद खाली हुआ 10 सर्कुलर रोड: राबड़ी देवी ने छोड़ा सरकारी बंगला, अब कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास में रहेंगी

    Share Add as a preferred…

    अश्लील वीडियो कांड में बड़ा अपडेट: पुलिस दबिश के बाद रेहान खलीफा ने पटना में किया सरेंडर, स्पीडी ट्रायल की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *