भागलपुर : गोराडीह में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर जयखुट गांव में तनाव, दो पक्षों में हंगामा, पुलिस अलर्ट

भागलपुर, 26 मई: गोराडीह थाना क्षेत्र के जयखुट गांव में शनिवार देर रात एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव फैल गया। घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया और माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।

सूचना मिलते ही गोराडीह थाना के साथ-साथ सन्हौला और अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की तत्परता से किसी प्रकार की अप्रिय घटना टल गई, हालांकि गांव में देर रात तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

ऑनलाइन गेम वेबसाइट से जुड़ा है मामला

बताया गया है कि आपत्तिजनक पोस्ट एक ऑनलाइन गेम की वेबसाइट पर साझा किया गया, जिससे दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो उठे। पोस्ट करने वाले दोनों युवक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस गश्त जारी, गांव में शांति

सन्हौला थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के घर पर छापेमारी की गई, लेकिन वह और उसके माता-पिता घर से गायब मिले। फिलहाल गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *