भागलपुर में छात्र प्रदर्शन के दौरान हिंसा, 3 वाहन क्षतिग्रस्त; 20 उपद्रवी हिरासत में

भागलपुर: भागलपुर में शनिवार को छात्र प्रदर्शन के दौरान तिलकामांझी क्षेत्र में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शन उग्र हो गया। जिला प्रशासन के अनुसार, उपद्रव के दौरान दो सरकारी वाहनों समेत कुल तीन वाहनों को क्षति पहुंचाई गई और एक स्मारक चिन्ह को भी नुकसान पहुंचाया गया।

पुलिस की कार्रवाई, 20 लोग हिरासत में

जिला प्रशासन ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। इस दौरान 20 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया। साथ ही अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों और जवानों को आई मामूली चोटें

प्रशासन के अनुसार, घटना के दौरान कुछ पदाधिकारियों और पुलिस बल के जवानों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करा दिया गया है और किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में

जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

आमजन और निजी संपत्ति को नुकसान नहीं

प्रशासन का कहना है कि पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के कारण आम नागरिकों और उनकी निजी संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।

अफवाहों से बचने की अपील

जिला प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(यह समाचार जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।)

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर हिंसा के बाद प्रशासन का सख्त रुख, 20 लोग हिरासत में; सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी वसूली

    Share Add as a preferred…

    तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके से बिहार आने की अपील की

    Share Add as a preferred…