भागलपुर : नवगछिया से सहेली संग लापता हुई छात्रा, तलाश जारी

भागलपुर : नवगछिया में रह रही अनुमंडल क्षेत्र के एक गांव की स्कूली छात्रा और उसकी सहेली के लापता होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर एक छात्रा की मां ने नवगछिया थाना में आवेदन दिया है। छात्रा अपने माता-पिता के साथ नवगछिया के एक मोहल्ले में रह कर पढ़ती है।

आवेदन में कहा है कि 10 मार्च को बेटी की सहेली घर पर आई थी। जब पति शाम चार बजे घर लौटे, तो दोनों की हरकतें देख डांटा। इसके बाद वे अन्य काम में व्यस्त हो गए तो बेटी और उसकी सहेली घर से कहीं चली गई। बेटी को ढूंढने के लिए सहेली के घर गए, लेकिन उसके माता-पिता ने बताया कि वह घर नहीं पहुंची है। इसके बाद दोनों की खोजबीन की गई, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चला है। सहेली ने अपना मोबाइल उनके घर छोड़ दिया था। इधर थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस जांच कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल; मिलर हाई स्कूल बनेगा मॉडल स्कूल

    Share Add as a preferred…

    गोपालगंज सिरकटी हत्याकांड का खुलासा, 15 दिन में दो आरोपी गिरफ्तार; कटा सिर और हत्या का चाकू बरामद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *