भागलपुर: गर्ल्स हॉस्टल की टंकी से आ रही थीं अजीब आवाजें, जाकर देखा तो उड़ गए होश

बारिश और मानसून के बीच बिहार के एक गर्ल्स हॉस्टल के पास बनी पानी की टंकी से अजीब आवाजें आ रही थीं। इससे हॉस्टल में रह रहीं लड़कियों और अन्य लोगों में दशहत फैल गई थी। जब पानी की टंकी पर चढ़कर चेक किया तो लोगों के होश उड़ गए। पानी की टंकी से एक दो नहीं बल्कि 42 खतरनाक सांपों को पकड़ा गया है।

पूरा मामला भागलपुर के तिलक मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल का है, यहां पानी की टंकी में 42 जहरीले सांप मिले हैं। सांपों की आवाज सुनकर हॉस्टल की लड़कियों में दहशत फैल गई थी, इसके बाद वन विभाग कि टीम को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने जब टंकी की जांच की तो चला कि इसमें रसल वाइपर सांप हैं।

वन विभाग की टीम ने सभी सांपों को रेस्क्यू किया और फिर जंगल में छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि 6 अगस्त को लड़कियों को अजीब आवाजें सुनाई दीं थीं। उन्होंने इसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों की दी। अधिकारियों ने वन विभाग की टीम को जांच के लिए कहा तो पता चला कि यहां तो दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक रसल वाइपर मौजूद हैं।

वन विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गर्ल्स हॉस्टल से 42 सांपों का रेस्क्यू किया गया था और 8 अगस्त को इस सांपों को जंगल में छोड़ दिया गया। बता दें कि रसल वाइपर ऐसे खतरनाक सांप होते हैं, जो अजीब तरह की आवाजें निकालते हैं। इन सांपों के काटने के बाद इलाज में देरी होने पर इंसान का मरना तय है।

जानकारी के अनुसार, भागलपुर के कई क्षेत्रों में खतरनाक सांप पाए जाते हैं। अधिकारियों ने लोगों को आगाह किया है कि अगर आपके पास कोई भी सांप दिखे तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। घबराएं नहीं और रेस्क्यू टीम का इंतजार करें।

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

Share Add as a preferred…

Continue reading