भागलपुर : समझौते के लिए बुलाकर मारी गोली, इलाज जारी

भागलपुर के नारायणपुर प्रखंड के विद्युत उपकेंद्र के पास समझौता करने के लिए एक युवक को बुलाकर गोली मार देने की घटना सामने आई है। घायल युवक की पहचान मधुरापुर बाजार निवासी कुंदन यादव (32) के रूप में हुई है। घटना शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे की है।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने घायल से पूछताछ कर बलहा निवासी अंगराज के बासा से हथियार और गोली के खोखे बरामद किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों में फोन पर बहस हुई, फिर समझौता के लिए बलहा विद्युत उपकेंद्र बासा पर बुलाकर गोली मार दी। घायल के भाई रंजन यादव ने बताया कि अंगराज के साथ तीन-चार लोग पहले से थे और भैया वहां बाइक से पहुंचे थे।

भाई का इलाज भागलपुर के निजी क्लीनिक में हो रहा है। क्योंकि एक गोली घायल युवक के पीठ में लगी है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि कुंदन यादव पहले शराब का धंधा करता था।

  • Related Posts