राज्य कुश्ती में भागलपुर का जलवा-अंडर-15 और सीनियर फेडरेशन कप में 3 गोल्ड, 1 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज

भागलपुर। बिहार राज्यस्तरीय अंडर-15 बालक/बालिका कुश्ती एवं सीनियर फेडरेशन कप प्रतियोगिता में भागलपुर के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। इसमें 3 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।

यह प्रतियोगिता 27 से 29 जनवरी तक मधुबनी जिले के जयनगर स्थित +2 हाई स्कूल में आयोजित की गई थी।

भागलपुर जिला कुश्ती संघ के सचिव ब्रजेश कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम राज्यभर में रोशन किया।

पदक विजेता खिलाड़ी

  • राम कुमार – 42 किग्रा (स्वर्ण)
  • अंकित कुमार तांती – 52 किग्रा (स्वर्ण)
  • दुलारी कुमारी – 40 किग्रा (स्वर्ण)
  • रजनीश कुमार – 55 किग्रा (रजत)
  • प्रीतम कुमार – 48 किग्रा (कांस्य)
  • दिव्यांशु कुमार – 67 किग्रा (कांस्य)
  • पीयूष कुमार – 48 किग्रा (कांस्य)

तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
भागलपुर के तीन पहलवानों का चयन अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक सलेम (तमिलनाडु) में आयोजित होगी।

टीम कोच
टीम के कोच अभिमन्यु कुमार और प्रेमजीत कुमार रहे।

खिलाड़ियों को बधाई
बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह, भागलपुर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, संघ के सचिव ब्रजेश कुमार, शिवबंधु कुमार और पूजा कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

  • Related Posts

    सराहनीय पहल: भागलपुर डीडीसी ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर खाया मिड-डे मील, बैजानी और पुरैनी पंचायतों में योजनाओं की ली सुध

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बैजानी पंचायत का किया स्थलीय निरीक्षण; आकांक्षी प्रखंड के मानकों पर विकास तेज करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading