भागलपुर : प्राइवेट बैंक कर्मी को बंधक बनाकर 19 हजार की लूट

भागलपुर : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सैनो चौक के पहले परसोतीपुर जाने वाले रास्ते पर एक प्राइवेट बैंक कर्मी को बंधक बनाकर बदमाशों ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया। लूटपाट के दौरान कर्मी को तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। मामला सोमवार देर शाम की है। पीड़ित कर्मी हिमांशु कुमार ने जगदीशपुर थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

उसने बताया कि मैं अन्नपूर्णा फाइनेंस बैंक में काम करता हूं। सोमवार की शाम करीब पांच बजे क्षेत्र से वापस जगदीशपुर स्थित ब्रांच लौट रहा था, तभी सैनो के समीप करीब आधा दर्जन की संख्या में मौजूद बदमाशों ने रोक लिया। इसके बाद उनलोगों ने 50 हजार रुपये देने की मांग की। जब मैं बोला कि हमारे कंपनी में सारा कलेक्शन ऑनलाइन होता है तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद तीन घंटे तक पकड़कर रखा। करीब 19 हजार रुपये छिन लिए और फरार हो गया। प्र्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष कहा कि जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई होगी।

  • Related Posts

    पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *