मधेपुरा में वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या

मधेपुरा। भर्राही थाना क्षेत्र के धुरगांव वार्ड सात धरहर टोला में दरवाजे पर सोयी महिला की गोली मार कर बदमाशों ने हत्या कर दी। रविवार की देर रात घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गया। घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है।

पीड़ित परिजनों के अनुसार धुरगांव धरहर टोला निवासी दीपनारायण दास की पत्नी निर्मला देवी (65 वर्ष) रविवार की रात दरवाजे पर मच्छरदानी लगा कर सोयी थी। देर रात डेढ़ बजे बदमाश हथियार के साथ वहां पहुंचा और महिला को करीब से गोली मार दी। सिर में गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग जबतक दरवाजे पर पहुंचे तबतक बदमाश फरार हो गया। सूचना पर सदर थाना अध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।

सोमवार को फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लेने के साथ ही कुछ सैंपल लिये। परिजनों ने बताया कि मृतका के चार पुत्र हैं। दो पुत्र बाहर रहकर काम करते हैं। उनके दो पुत्र सुबोध और चंदन गांव में रहते हैं। चंदन रुपये लेनदेन का काम करता है। दरवाजे पर चंदन ही सोता था। रविवार की रात दरवाजे पर चंदन की जगह उसकी मां सो गयी। परिवार के लोगों का कहना है कि बदमाशों ने चंदन की हत्या करने की नीयत से गोली चलायी होगी। चंदन की जगह पर सोने के कारण उसकी मां की हत्या हो गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली मार कर महिला की हत्या की गयी है। घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुआ। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। आवेदन मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    स्कूटी की बैटरी चार्ज करते समय करंट लगने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    Share Add as a preferred…

    नवगछिया में तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *