गुजरात में हुई दुर्घटना में भागलपुर निवासी की मौत, परिवार ने किए 6 अंग दान, भाजपा नेताओं ने जताई संवेदना

भागलपुर/कहलगांव – कहलगांव प्रखंड अंतर्गत रमजानीपुर पंचायत के बभनगामा गांव निवासी चमक लाल यादव की गुजरात में क्रेन संचालन के दौरान हुई एक दुखद दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस अपार दुख के बीच उनके परिजनों ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए मृतक के 6 अंगों को दान कर 6 अलग-अलग लोगों को नया जीवन दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार एवं कहलगांव के विधायक पवन यादव मृतक के घर पहुंचे और उनकी पत्नी एवं बच्चों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। नेताओं ने परिजनों के इस अद्भुत त्याग और सेवा भाव को दानवीर कर्ण की परंपरा से जोड़ते हुए पूरे अंग क्षेत्र और बिहार का गौरव बताया।

इस अवसर पर नेताओं ने भागलपुर के उप श्रम आयुक्त से भी वार्ता की और पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया। उप श्रम आयुक्त ने आश्वस्त किया कि 10 दिनों के भीतर ₹2,00,000 का मुआवजा परिवार को नियमानुसार प्रदान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, जिस कंपनी में मृतक कार्यरत थे, उससे भी नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार ने कहा,
“इस दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। मृतक परिवार ने जो मिसाल पेश की है, वह समाज के लिए प्रेरणास्पद है। अंग दान कर उन्होंने न केवल छह लोगों को जीवनदान दिया, बल्कि अंग प्रदेश की धरती को भी गौरवान्वित किया है।”

इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे, जिनमें महामंत्री नितेश सिंह, उमाशंकर जी, निवर्तमान महामंत्री विजय कुशवाहा, चंदन चंद्राकर, सुनील पासवान, मंडल अध्यक्ष उत्तम चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *