भागलपुर:नवविवाहिता की मौत मामले में केस के आईओ बदलने की गुहार

महिला की मौत मामले में केस के आईओ बदलने की गुहार

भागलपुर के जोगसर इलाके की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में मृतका के पिता ने केस के अनुसंधानकर्ता को बदलने की मांग की है।उन्होंने इसके लिए सिटी एसपी अमित रंजन को आवेदन दिया है। मृतका सोनाली कुमारी के पिता संजीव कुमार ने 28 अक्टूबर को सिटी एसपी अमित रंजन को आवेदन दिया है।

मंगलवार को वह सिटी डीएसपी अजय कुमारचौधरी से भी मिलने पहुंचे थे। सिटी एसपी अमित रंजन को लिखे पत्र में उन्होंने अनुसंधानकर्ता और आरोपी के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पहले तो थाने के स्तर से केस दर्ज नहीं किया जा रहा था।

करीब ढाई माह बाद कोर्ट के निर्देश पर केस दर्ज करने के बाद भी किसी आरोपी को नहीं पकड़ा गया है। मुझे बेटी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक देखने नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि 15 जून को सोनाली कुमारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष के लोग इसे आत्महत्या बता रहे थे, जबकि मायके वालों का कहना है कि दहेज के लिए बेटी की हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *