भागलपुर पुलिस सख्त, जांच में लापरवाही पर गिरी गाज.. 60 दिन से केस डायरी नहीं लिखने पर दो अनुसंधानकर्ता शोकॉज

फरवरी तक 40 से अधिक मामलों में चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश

भागलपुर।जिले में लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने तातारपुर थाना में दर्ज लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान 40 से अधिक मामलों की प्रगति जांची गई और सभी में फरवरी तक न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा के दौरान दो मामलों में गंभीर लापरवाही सामने आई। एसएसपी ने बताया कि दोनों मामलों के अनुसंधानकर्ता पिछले 60 दिनों से केस डायरी नहीं लिख रहे थे। इस पर एक महिला और एक पुरुष पुलिस पदाधिकारी को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।


हर थाने में हो रहा रिव्यू

एसएसपी ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के तहत जिले के हर थाना में जाकर लंबित मामलों की समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने बताया कि—

  • हर महीने दर्ज केस के मुकाबले दोगुने मामलों के निष्पादन का लक्ष्य तय किया गया है
  • जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों को विशेष टास्क सौंपा गया है
  • हर एफआईआर की बारीकी से जांच की जा रही है

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने दो टूक कहा कि—

“केस के अनुसंधान में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि निर्दोष फंसे नहीं और दोषी बचने न पाए।”

पुलिस प्रशासन की इस सख्ती से अब लटके मामलों के जल्द निपटारे की उम्मीद बढ़ गई है।

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading