भागलपुर में बढ़ी ठिठुरन, सर्द हवाओं से रातें हुईं ज्यादा ठंडी.. दो नए पश्चिमी विक्षोभ से 5 फरवरी तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

भागलपुर।शुक्रवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर भागलपुर समेत पूर्वी बिहार के मौसम पर साफ दिखा। दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन ठंडी और तेज हवाओं ने शाम ढलते ही ठिठुरन बढ़ा दी। लोग दिन के मुकाबले रात में ज्यादा ठंड महसूस कर रहे हैं।

सबौर में न्यूनतम तापमान भले ही दहाई के ऊपर रहा, लेकिन इसके बावजूद यह बिहार का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया।


2 और 5 फरवरी को फिर बदलेगा मौसम

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार के अनुसार—
“2 फरवरी और 5 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो रहे हैं। इसका असर भागलपुर और आसपास के जिलों पर भी पड़ेगा।”

उन्होंने बताया कि 2 से 5 फरवरी के बीच भागलपुर में:

  • आंशिक बदरी के साथ धूप निकलती रहेगी
  • दिन में मौसम सामान्य रहेगा
  • लेकिन रात का तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ेगी

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों ने खासकर सुबह-शाम बाहर निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से बचाने की सलाह दी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…