भागलपुर : कहलगांव में पंचायत ने करवाई प्रेमी-प्रेमिका की शादी

भागलपुर : कहलगांव के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल से चल रहे प्रेम प्रसंग में लड़की के द्वारा शादी का दबाव बनाने पर लड़के की तरफ से इनकार किया जा रहा था। रविवार की सुबह 1100 बजे प्रेमिका, प्रेमी के घर पहुंच गई। इसके बाद प्रेमी घर से फरार हो गया। सोमवार की सुबह लड़के के दरवाजे पर लड़की पक्ष के परिजनों समेत ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर शिवनारायणपुर थाने की पुलिस भी पहुंची।

मुखिया और सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों और दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुआ। पंचायत के निर्णय के अनुसार दोनों की शादी पंचायत के शिव मंदिर में संपन्न करा दिया गया।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व सांसद के तीन पुत्र समेत पांच आरोपियों को जेल, जमीन विवाद में मारपीट और फायरिंग मामले में कार्रवाई

    Share Add as a preferred…