भागलपुर : नाथनगर में बेटे ने ईंट से वार कर पिता की हत्या की, घरेलू विवाद के बाद वारदात; आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ललमटिया थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी स्थित टूटा शिवालय के पास गुरुवार देर रात एक बेटे ने अपने पिता पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

शराब के नशे में घर पहुंचे थे पिता

पुलिस और परिजनों के अनुसार मृतक विष्णुदेव यादव देर रात कथित रूप से शराब के नशे में घर पहुंचे थे। घर का दरवाजा खुलवाने के दौरान उनका बेटे विनीत कुमार से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई।

ईंट से सिर पर किया हमला

आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में बेटे ने पिता के सिर पर ईंट से जोरदार वार कर दिया। हमले में विष्णुदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पत्नी ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराया केस

घटना के बाद मृतक की पत्नी बेबी देवी ने अपने बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी विनीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पैसे के विवाद की भी बात आई सामने

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पिता-पुत्र के बीच पहले भी पैसों को लेकर विवाद होता रहता था। गुरुवार रात भी इसी दौरान विवाद बढ़ा और घटना हो गई। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस क्या बोली?

ललमटिया थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है.

  • ये भी पढ़े..

    जंतर-मंतर पर भावुक हुए अभिजीत दीपके, फूट-फूटकर रोए; बोले- अब मैं करूंगा आमरण अनशन, आंदोलन नहीं रुकेगा

    Share Add as a preferred…

    सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर सियासी घमासान, डिंपल यादव बोलीं- ‘यह लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है’

    Share Add as a preferred…